सोनभद्र

भव्य कलश यात्रा कल और नव दिवसीय राम कथा का आयोजन गुरुवार से

बीजपुर( रामजियावन गुप्ता) स्थानीय दुदहिया मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्र में शुरू हो रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए बुधवार की सुबह बेड़िया हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।कलश यात्रा में 1100 कलश की व्यवस्था की गई हैं जिसमे महिलाएं पुरूष और बच्चे कलश लेकर रिहन्द जलाशय (बल्लभ पंत सागर) में जल भरेंगे और वापस उसको लेकर श्रीराम कथा के प्रांगण में लाकर स्थापित कर दिया जाएगा । बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदनगोपाल दास ने बताया कि श्रीराम कथा 19 मार्च से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 तक हिमांचल से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री श्री 1008 राममोहन दास रामायणी के श्रीमुख से सम्पन्न होगा । 27 मार्च को श्री राम कथा का समापन 28 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App