सोनभद्र

अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर प्रखंड के संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा समाहरोह हर्षोल्लास पूर्वक समारोह में मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है।समारोह में विशेष रूप से भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा इस शुभ अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय द्वारा बजरंग दल सह प्रांत संयोजक संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र मिलने से प्रखंड बीजपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है।जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह रेणुकूट जिले तथा बीजपुर प्रखंड के गौरव की बात है कि अपने बीजपुर प्रखंड में निवास करने वाले एक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर ने आमंत्रण मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रभु रामलला कि विशेष कृपा होने पर ही प्रभु श्रीराम जी के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है।प्रखंड सुरक्षा प्रमुख संतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के प्रथम दिवस प्रभु श्रीराम का दर्शन करना सबसे उत्तम माना गया है।शुभकामनाएं प्रेषित करने के क्रम में जिला मिलन प्रमुख राजेश विश्वकर्मा,बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह,गोपाल प्रसाद गुप्ता,सुशील सोनी,पंकज चौबे के अलावा प्रखंड के समस्त कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App