सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ उपस्थित रहे।जबकि अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने की एवं बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर व एसडीएम निखिल यादव पूर्व विधायक हरि राम चेरो आदि उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव दिनेश कुमार ,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर कृष्णदेव व महेंद्र कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन रामसागर,सह सचिव प्रकाशन अजय धनेन्द्र जायसवाल,सह सचिव पुस्तकालय पीयूष अग्रहरि, गवर्निंग काउंसिल मेम्बर 15 वर्ष से ऊपर विद्यापति विश्वकर्मा,वृजविहारी चौधरी,बबिता गुप्ता, मुरलीधर, अनिल मौर्या व दिलीप पांडेय एवं गवर्निंग काउंसिल मेम्बर 2 वर्ष जसपाल सिंह,प्रदीप कुमार गुप्ता,दीपक कनौजिया,अखिलेश कुमार तिवारी,कृष्णानंद तिवारी व कृष्ण कुमार पासवान को बार काउंसिल मेम्बर विनोद पांडेय, इल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल,मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर व वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने क्रमशः पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गोंड़ समेत अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने सबका आभार जताया।
इस मौके पर दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, सोनभद्र बार अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नंदलाल अग्रहरि,विजय सिंह, कैलाश कुमार गुप्ता, रामपाल जौहरी,रामेश्वर राय, मान सिंह गोंड़,रामनरेश पासवान,जुबेर आलम समेत सैकड़ो अधिवक्ता व गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन पूर्व बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव व आशीष जायसवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App