सोनभद्र

शीत लहर के मद्देनजर हिंडालको सीओओ व एचआर हेड ने बांटे कंबल

रेणुकूट/सोनभद्र (जी के मदान) रेणुकूट नगर में सर्दी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ रही शीतलहर के कारण नगर की संसाधनविहीन जरूरतमंद लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। हिण्डाल्को हमेशा से नगरवासियों एवं आसपास के रहवासियों के हित के लिए तत्पर रहता है। इसी क्रम में हिंडालको प्रबंधन की ओर से नगर के अनेक स्थानों पर कंबल वितरित किया गया। हिण्डाल्को के मुखिया एन नागेश हमेशा से नगरवासियों की परेशानियो को समझते हैं और समय-समय पर मदद के लिए आगे आते हैं। इसी क्रम में वह मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के साथ बिना किसी पूर्व योजना के इस कड़कती ठंड में देर रात नगरवासियों की सुध लेने निकल पड़े। साथ में उन्होंने अपने साथ कंबल भी लिए और नगर में घूम- घूम कर जरूरतमंदों का हाल जाना। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को देख गाड़ी रोकी और कंबल बांटे। इसी क्रम में वह रेनुकूट चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, कॉलोनी स्थित पार्किंग स्टैंड समेत अन्य कई स्थानों पर करीब 400 जरूरतमंदों के मध्य कम्बल का वितरण किया गया जिससे इस भीषण ठंड में जरूरतमंद इसके प्रकोप से बच सकें। इस मौके पर हिण्डाल्को सीएसआर प्रमुख अभिजीत कुमार, सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा की अप्रैल रैंकिंग जारी, कोन ब्लाक अव्वल, नगवां व राबर्ट्सगंज टाप 3 मे शामिल एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026- स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित प्रीपेड स्मार्ट मीटर संयोजन की अनिवार्यता समाप्त जनता के जन संघर्ष की जीत - भाकपा चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
Download App