सोनभद्र

37 पंचायत सहायकों के नियुक्ति की मिली अनुमति

दुद्धी, सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए शासन ने पंचायत सहायकों की नियुक्ति का आदेश दिया था जिसके क्रम में 592 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त है। जनपद में 37 पंचायत सहायक के द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था या पद रिक्त था। इन ग्राम पंचायतों में निदेशालय से आज अनुमति प्राप्त हो गई है। प्राप्त अनुमति के तहत विकास खंड बभनी की 1 ग्राम पंचायत, विकास खंड चतरा की 1 ग्राम पंचायत, विकास खंड चोपन की 3 ग्राम पंचायत, विकास खंड दुद्धी के 2 ग्राम पंचायत, विकास खंड घोरावल की 5 ग्राम पंचायत, विकास खंड म्योरपुर के 5 ग्राम पंचायत, नगवा के 3 ग्राम पंचायत, रावटसगंज के 11 ग्राम पंचायत, एवं करमा के 6 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी से 2 फरवरी तक आवेदन प्राप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों के अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय तथा ग्राम पंचायत के कार्यालय से में जमा कर सकते हैं।
इसका न्यूनतम योग्यता इंटर पास है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Download App