सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल ने टेंपो एवं स्कूल बस चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधित दिए दिशा निर्देश

रेणुकूट/सोनभद्र (जी के मदान) सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे ने रेणुकूट में संचालित टेंपो चालक एवं स्कूल बस चालक व कंडक्टर के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में वार्ता की गई ।उन्होंने निर्धारित संख्या से अधिक सवारी ना बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि ना करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पढ़ने वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने एवं स्कूल बसों पर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखवाने तथा अन्य सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने हेतु दिशा निर्देश दिए।इस दौरान रेणुकूट चौकी प्रभारी एवं आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य एच.डी.शुक्ला अध्यापक जोगिंदर सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Download App