सोनभद्र

राजेश सिंह की दबिश के डर से टैंकर डीजल चोरी के गैंगस्टर के 2 आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

शक्तिनगर/सोनभद्र राजेश सिंह की दबिश के डर से टैंकर डीजल चोरी के गैंगस्टर के 2 आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण। पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह टैंकर से डीजल चोरी मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है। कुछ दिन पहले शक्तिनगर पुलिस टैंकर से डीजल चोरी मामले में फरार चल रहे 3 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राजेश सिंह की दबिश के डर से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी मुर्तजा खान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी परदासपुर कंधई प्रतापगढ़, पुष्पराज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी गधीआवा करछना माननीय न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय द्वारा वारंट बनाकर जिला कारागार भेजा गया है।

शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले दिनों एनसीएल दुद्धीचुआ में हुए डीजल चोरी की घटना से संबंधित गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। आरोपी डीजल चोरी से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था दबिश के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सभी आरोपी डीजल चोरी से संबंधित गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे है। पूर्व मे 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूर्व मे सभी आरोपी डीजल चोरी में पहले जेल जा चुके थे जमानत करा चुके थे। अब 1 जनवरी को इन लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है उसमें सभी लोग वांछित चल रहे हैं सबके यहां लगातार दबिश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज
Download App