सोनभद्र

पिता की पुण्य तिथि पर वृद्धाश्रम में बांटे कम्बल व भोजन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) किसी जरूरतमंद गरीब की सेवा में जो आनंद की अनुभूति होती है, वह हरि दर्शन से कम नही। मोह-माया तो जीवन का अंग है,इससे छुटकारा ताउम्र नही मिलने वाला। उक्त बातें ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकारी मनुराज पणिकर ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर दुद्धी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कम्बल वितरण करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अपनों के लिए तो सब जीता और करता है, दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढना ही इंसानियत है। ये बातें हमारे पूज्य पिता पंकजाक्ष पणिकर हमेशा कहा करते थे। आज उनकी यह चौथी पुण्य तिथि है। हम उनके आदर्शों एवं परोपकार की धारणा का अनुसरण करते हुए, विगत तीन वर्षों से उनकी स्मृति में गरीब जरूरतमंद लोगों में कम्बल व भोजन का वितरण करते आ रहे हैं। आज सपरिवार दुद्धी स्थित वृद्धाश्रम में भी तीन दर्जन लोगों को कम्बल वितरण कर,भोजन कराने का सौभाग्य मिला। इस दौरान पणिकर की धर्मपत्नी चित्रलेखा पणिकर, आश्रम संचालिका सुनीता सिंह, अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App