सोनभद्र

बीएस ज्ञानोदय का नेवारी में स्काउटिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बीएसजी उ. मा. विद्यालय नेवारी सोनभद्र में दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी 2023 तक स्काउटिंग प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें ज्ञानोदय स्काउट दल के साथ विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में पांच दर्जन से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिसका संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने किया। बतौर प्रशिक्षक अशोक कुमार एच डब्ल्यू बी तैनात रहे। सहयोगी के रूप में स्काउट मास्टर हनुमान प्रसाद सिंह रहे। अतिथि के रूप में उपस्थित रविन्द्र पाठक ने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने संबोधन में डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि स्काउटिंग से जीवन जीने की एक बेहतर कला सीखने को मिलती है। तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण में स्काउट गाइड प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम हाइक के साथ स्काउटिंग की विभिन्न जानकारी दी गई, बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना विषम परिस्थिति में अपने को तैयार रखना, टेंट लगाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया. कार्यक्रम के संयोजक राज किशोर प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की. समारोह में संतोष कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, बुद्धिमान सिंह, राजेश तिवारी, नवीन मिश्रा, अंजनी सिंह, चंदूलाल, राम सुन्दर, राजेश कुमार, कुशमेश, साहबलाल, गंगेश्वर प्रसाद सिंह प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App