सोनभद्र

मनोज ठाकुर,श्रीकांत राय और क्राइम ब्रांच ने 2 अर्न्तप्रान्तीय शराब तस्कर को 6 लाख शराब चोरी की पिकअप के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र (राम आशीष यादव) मनोज ठाकुर,श्रीकांत राय और क्राइम ब्रांच ने 2 अर्न्तप्रान्तीय शराब तस्कर को 6 लाख शराब चोरी की पिकअप के साथ किया गिरफ्तार। विगत कई दिनों से आसूचना प्राप्त हो रही थी कि सीमावर्ती प्रान्त बिहार में शराब बन्दी के कारण अवैध रुप से भारी मात्रा में शराब तस्करी बिहार प्रान्त में की जा रही है। इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा थाना विंडमगंज पुलिस को विशिष्ट निर्देश दिये गये । इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच, थाना विंडमगंज व दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी।

इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से सूचना संजाल तैयार किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ और अवैध शराब की बरामदगी के लिए योजना बनाकर कारवाई की जा रही थी कि इसी दौरान इस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तस्करों द्वारा 2 पिकअप BR1GG9246(फर्जी नम्बर), BR1GG6672 (फर्जी नम्बर) के डाला और बाडी में चेचिस के अंदर जगह जगह पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को छुपा कर तस्करी कर शराब की बड़ी खेप बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए थाना विंडमगंज व दुद्धी की पुलिस टीम के द्वारा घिवही रेलवे क्रासिंग के पास से 2 पिकअप में बैठे कुल 6 व्यक्तियों (प्रत्येक में 3 व्यक्ति) को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों के साथ बरामद महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहनों की तलाशी लेने पर पाया गया कि इन अभियुक्तों के द्वारा पिकअप वाहन के डाला एवं बाडी में विशेष रूप से जगह बनाकर उनके अंदर अवैध शराब के पाउच टेट्रा पैक रखे गए हैं एवं ऐसी शराब को छुपाकर उसके ऊपर लोहे की चद्दर लगाकर वास्विक डाला का रूप दे दिया गया है जिससे कोई यह न जान पाए कि बाडी के अंदर डाला में शराब छुपाई गई है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विंडमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 06/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 411, 120 b भादवि व धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है।

विवरण पूछताछ
पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बिहार प्रांत में शराबबंदी होने के कारण शराब की उपलब्धता नहीं हो पा रही है इसी वजह से अगल बगल के राज्यों से शराब की तस्करी कर बिहार में लाई जाती है जहां पर महंगे दामों पर वह शराब बेची जाती है जिससे काफी मुनाफा होता है। इसके पहले भी हम लोग कई बार इस तरफ से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेपें तस्करी कर बिहार में ले जा चुके हैं, आज भी हम लोग अवैध अंग्रेजी शराब की यह खेप म्योरपुर से बिहार में बेचने के लिये ले जा रहे थे। सोनू राय ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग जो पिकअप लेकर आये हैं वह पिकअप चोरी की है तथा दोनों गाड़ियों पर जो नम्बर प्लेट लगा है वह फर्जी है। इस प्रकार की तस्करी में हम लोग प्रायः चोरी लूट की गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते हैं और उनके नंबर प्लेट फर्जी तरीके से बदलकर उनका प्रयोग करते हैं यह शराब हम
लोग बिहार में लेकर जा रहे थे वहां इसको बेच कर हम लोग भारी मुनाफा कमा लेते हैं यहा पर रेणुकूट का रहने वाला कौशल कुमार नाम का व्यक्ति है जो थोक दुकानदार फुटकर दुकानदार और लोकल के लोगों से तालमेल कर हम लोगों को माल उपलब्ध करवाता है और यहां के तमाम दुकानदार ऊंचे दामों पर हम लोगों को अंग्रेजी और अन्य प्रकार की शराब उपलब्ध करा देते हैं। मेरी और मेरे अन्य साथियों की वार्ता यहां के थोक एवं फुटकर दुकानदारों से भी होती है और तालमेल बनाकर हम लोग किसी हाते या दुकान के आस पास से ही माल लोड कर लेते हैं। जो माल आज पकड़ा गया है वह माल हम लोगों ने म्योरपुर में राहुल जायसवाल और खड़िया,रेणुकूट दुकान से लोड किया था। हम लोगों को कौशल ही राहुल जायसवाल,अनुग्रह नारायण सिंह, देवेंद्र राय इत्यादि के यहां माल के लिए भेजते हैं।पूछताछ में राहुल जायसवाल ने बताया कि मेरे पिता के नाम से म्योरपुर में बीयर की दुकान है और कौशल से संपर्क हो जाने पर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मैं शराब के कारोबार में लगे हुए लोगों से अपने संपर्कों का फायदा उठाकर थोक दुकानदार से सेटिंग करके अंग्रेजी शराब की खेप मंगवाता था और सोनू राय और बिहार के अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेच दिया करता था। इसके पूर्व भी मैं कई बार बिहार की पार्टी को अवैध तरीके से
अंग्रेजी शराब की सप्लाई कर चुका हूं। मेरी कौशल कुमार रेणुकूट से शराब को बिहार भेजने के लिए बातचीत होती है। कौशल कुमार ही मेरे यहां से इन लोगों को शराब दिलवाता है। हम लोग थोक शराब विक्रेता और फुटकर शराब विक्रय के दुकानदार आपस में तालमेल से यह कारोबार करते हैं जिसमें थोक दुकानदार भी ज्यादा मुनाफा लेकर फुटकर दुकानदार के कोटे का माल शराब अवैध तरीके से इन तस्करों को उपलब्ध करा देते हैं और फुटकर दुकानदार तस्करों से भारी मुनाफा लेते हुए अपना माल तस्करों को बेच देते हैं इससे दुकानदार का कोटा भी पूरा हो जाता है और मुनाफा भी बहुत ज्यादा होता है। इसमें हम सभी का फायदा होता है। जो शराब मैने इनको बिहार ले जाने के लिए बेची है वह शराब देवेन्द्र राय के गोदाम से दुकान संख्या 13678 खड़िया,शक्तिनगर जो अनुग्रह नारायण सिंह के दुकान के लिए आबंटित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विभिन्न स्थानों पर काफी आपराधिक इतिहास पाया गया है जो कि अवैध शराब की तस्करी में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं और इनके विरुद्ध बिहार प्रांत सहित तमाम स्थानों पर मुकदमा पंजीकृत हैं चोरी के बोलेरो पिकअप वाहन के संबंध में संबंधित थाने में पंजीकृत एफआईआर के क्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करते हुए इनके अन्य आपराधिक कृत्मों की भी जानकारी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

बरामदगी का विवरण
1. 5100 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 6 लाख बरामद
2. बोलेरो पिकअप BR-1 GG 9246 (असली नम्बर BR6GE8540 सम्बन्धित
मु0अ0सं0 8/23 धारा 379 भादवि थाना सराय जनपद वैशाली बिहार
3. बोलेरो पिकअप BR-1 GG 6672 (फर्जी नम्बर)रफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. सोनू राय पुत्र उमेश राय, निवासी सबलपुर नेवल टोला, थाना सोनपुर छपरा बिहार
2. बबलु कुमार पुत्र विजय राम निवासी अनाईठ छोटी लाइन, थाना नेवादा आरा
भोजपुर बिहार
3. अजय पासवान पुत्र सुखदेव पासवान, निवासी असतीपुर हाजीपुर वैशाली बिहार
4. सचिन कुमार राय पुत्र उमेश राय, निवासी सबलपुर नेवल टोला सोनपुर छपरा बिहार
5. राहुल जायसवाल पुत्र लालता प्रसाद जायसवाल, निवासी म्योरपुर
6. ध्यानचन्द्र यादव पुत्र झुरई यादव, निवासी करकोरी म्योरपुर
प्रकाश में आये अभियुक्तगण
1. कौशल कुमार पुत्र अज्ञात, निवासी रेणुकूट
2. अनुग्रह नरायण सिंह, पुत्र अज्ञात, निवासी खड़िया शक्तिनगर
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त सोनू राय, निवासी सबलपुर नेवल टोला, थाना सोनपुर, जनपद छपरा, बिहार ।
1. मु0अ0सं0-508/21 धारा 30 (a), 38, 41 (i) Bihar, Prohibition of
Excise Act थाना सोनपुर, छपरा, बिहार
2. मु0अ0सं0 08/23 धारा 379 IPC थाना सराय, जनपद वैशाली, बिहारगिरफ्तारी एवं बरामदगी में सम्मलित पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
2. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना विण्ठ्मगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, थाना विण्ठ्मगंज, जनपद सोनभद्र ।
6. उ0नि0 नर प्रसाद थाना विण्ठ्मगंज जनपद सोनभद्र ।
7. उ0नि0 तेजबहादुर राय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
8. हे0का0 अजीत राय, का0 सूर्या सिंह, का० सौरभ जायसवाल, का0 अजय कुमार,
का0 विनय कुमार, का0 पंकज कुमार, थाना विण्ठ्मगंज, जनपद सोनभद्र ।
9. का0 संजय यादव, का0 विवेक सिंह, का0 मनीष यादव, थाना दुद्धी सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App