सोनभद्र

बिजली बिभाग ने कसा शिकंजा 40 हजार वसूली 8 कनेक्शन काटे

बीजपुर(विनोद गुप्त)

गुरुवार को उप खण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में घर घर दस्तक देकर बकाया बिजली बिल वसूली पर जोरदेते हुए ग्राम पंचायत इंजानी के टोला बकरिहवा से 40 हजार बकाया की वसूली की गई। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा न करने वालो में 8 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। जांच पड़ताल के दौरान अनेक लोगों के मीटर चेक किये गए। बिजली बिभाग की सख्ती और आकस्मिक अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। उपखण्ड अधिकारी श्री जायसवाल ने कहा कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा जो लोग समय से बिल नही जमा करेगें तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा जरूरत पड़ी तो आरसी भी जारी की जाएगी। उन्हों ने कहा की गाँवो में भृमण के दौरान कहां कहां बिजली के उपकरण जर्जर और खराब है उसकी भी लिस्ट बनाई जा रही है जल्द जर्जर उपकरण को बदलने का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता महेश कुमार, एसएसओ मनोज कुमार, मीटर रीडर रामेश्वर प्रसाद, लाइनमैन विकेश कुमार, अनिल कुमार मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Download App