सोनभद्र

पायल की शतकीय पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने यूपी को 40 रनों से हराया

एमपी की पायल बाल्मिक बनी प्लेयर ऑफ द मैच

आज दुद्धी की सीनियर टीम भिड़ेगी मिर्जापुर से

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। रन मशीन व बल्ले की बेहतरीन बाजीगर शतकवीर पायल बाल्मिक की शतकीय पारी की बदौलत मध्य प्रदेश की टीम ने यूपी को 40 रनों के से हरा दिया।

मैच की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस मध्य प्रदेश के कप्तान हरिप्रिया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 4 विकेट खोकर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें टीम के प्रमुख आकर्षक सलामी बल्लेबाज पायल बाल्मिक की दर्शनीय स्ट्रोक्स व स्थायित्व भरी बल्लेबाजी के आगे यूपी की गेंदबाजी आक्रमण बिल्कुल निष्प्रभावी नजर आई। पायल ने 18 चौके व एक छक्के की मदद से मात्र 67 गेंद पर 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को ठोस आकार प्रदान किया। इसके अलावा वन डाउन बल्लेबाज जहान्वी ने छह चौकों की मदद से 27 रन व शांति ने छह चौके की मदद से 22 रन और कप्तान हरी प्रिया ने दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। यूपी के गेंदबाजों में अर्चना ने 2 व शालिनी ने 1 विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने 7 विकेट खोकर 144 रन पर ही सिमट गई। जिसमें मध्यमक्रम की प्रिया ने चार चौके की मदद से 37 रन, कप्तान शालिनी सिंह ने 5 चौके की मदद से 28 रन व शिवानी ने 5 चौके की मदद से 25 रन बनाए। मध्यप्रदेश के गेंदबाजों में पायल ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो तथा शांति ने भी 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किया। इस प्रकार मध्य प्रदेश की टीम यूपी को 40 रनों से पराजित कर दिया। मध्यप्रदेश के शतकवीर खिलाड़ी को प्लेयर आफ द मैच घोषित कर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के विकास माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया। मैच के अंपायर राजतराज व अंकुर बच्चन थे। स्कोरिंग राहुल व मैच की कमेंट्री सलीम खान व जितेंद्र जौहरी ने किया। वृहस्पतिवार का मैच दुद्धी की सीनियर टीम और मिर्जापुर के बीच होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App