सोनभद्र

अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2022 – 23 के लिए मंगलवार को अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शेष पदों पर अकेला पर्चा लिया गया है, जिसकी वजह से अन्य सभी पदों पर अकेला पर्चा लिए जाने की वजह से उनका लगभग निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट व रामचन्द्र सिंह एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट व राजेन्द्र कुमार यादव एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट व टीटू प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। इन्हीं पदों पर 19 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर फूल सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे विरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, सचिव प्रकाशन महेश कुमार एडवोकेट व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए राजबहादुर सिंह एडवोकेट व गुलाब प्रसाद एडवोकेट एवम् कनिष्ठ सदस्य कार्यकारी के लिए अभिषेक सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मनोज कुमार जायसवाल एडवोकेट उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे, नवीन कुमार पांडे एडवोकेट सचिव प्रशासन के लिए तथा महेश कुमार सचिव प्रकाशन के लिए एवं अभिषेक सिंह कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए नामांकन पत्र जमा किया। वही जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी 2023 तथा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रपत्र वापसी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी 2023 को किया जाएगा। इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को 23 को किया जाएगा एवं मतदान 19 जनवरी 2023 को होना सुनिश्चित है। सुरेश सिंह एडवोकेट सहायक के रूप में चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App