सोनभद्र

जरहा में बना इको पार्क युवाओं को बना रहा हुनरमंद

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा के चेतवा स्थित आरएस सिंह बघेल ने क्षेत्र में पर्यावरण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक जीवन शैली को बनाए रखने के लिहाज से सोनभद्र के अपने पैतृक गांव जरहां स्थित चेतवा बीजपुर फार्म हाउस में स्थानीय गैर सरकारी संस्था शारदा डेवलपमेंट एंड एनवायरमेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा ईको पार्क का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण में पूरी तरह से पैकिंग से निकली हुई लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। टिकाऊपन के लिए पॉलि यूरेथेन की पालिस चढ़ाई गई है।पार्क में एक अदद 20 फिट लम्बा 10 फिट चौड़ा गजेबो ट्री हाउस के तौर पर बनाया गया है। वहीं उसके चारों तरफ की वाउंड्री वाल और सीढ़ियां भी लकड़ी की बनाई गई हैं। इस मनमोहक ईको पार्क में तीन अदद लकड़ियों के 14 फिट लम्बे और 10 फिट चौड़े वुडेन काटेज भी हैं पार्क में लकड़ी से बना शौचालय और स्नानागार भी है। यही नहीं पार्क के चारों तरफ की वाउंड्री वाल प्रवेश द्वार और बिजली के खंभे भी लकड़ी से बने हैं।
क्षेत्र भर में इस नवाचार पार्क के खूबसूरती की खूब चर्चा हो रही है और जो भी इसे देखता है इसकी मुक्त कंठ से सराहना करता है।
निर्माता संस्था शारदा डेवलपमेंट एंड एनवायरमेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के संचालक का कहना है कि वह ऐसे कार्यों के जरिए युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ते हैं। श्री राजेन्द्र सिंह बघेल ने ऐसे कार्य को अपने यहाँ अवसर देकर उनके संस्था के प्रयास को आगे बढ़ाया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App