सोनभद्र

समस्या के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी पहुंचे जुगैल

सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। आमजन की समस्याओं के निस्तारण गांव में ही करने का जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह का अभियान अब धीरे-धीरे व्यापक रूप लेने लगा है। आज ग्राम पंचायत जुगैल में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी 500 से अधिक लोगों ने ग्राम समाधान दिवस में प्रतिभाग किया तथा गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो उठे। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम की मूल समस्याएं उठाई। ग्राम पंचायत में नेटवर्क की समस्या पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द नेटवर्क की व्यवस्था कराई जाएगी। ग्राम पंचायत के लोगों ने राशन के वितरण पर गांव में राशन लेने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। इस पर तत्काल उप जिला अधिकारी को निर्देशित किए की राशन की दुकान को मैप कराते हुए नजदीक कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। गांव में पेयजल में आयरन की मात्रा अधिक होने पर गांव आयरन रिमूवल किट वितरण का निर्देश दिया गया। जमीन के पट्टे के संबंध में लोगो ने शिकायत की इस पर निर्देशित किया गया की जो जमीन ग्राम समाज की है तथा सीज की गई हैं उन जमीनों को पट्टा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस में आए सभी लोगों को कंबल वितरित कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने की अपील की। महिलाएं और बच्चो को टीकाकरण के लिए भी प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया। ग्राम समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ग्राम पंचायत निधि से किए गए स्कूल कायाकल्प के कार्य का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। जनपद के 32 बड़े गांव में स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत हो रहे ओ डी एफ प्लस के कार्य के सभी कंपोनेंट का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में कूड़ा प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) के निरीक्षण में उन्होंने निर्देशित किया कि कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। हैंडपंप पर निर्मित सोक पीट की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत में निर्मित हो रहे प्लास्टिक कचरा पात्र का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार से गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए। अगर कार्य में लापरवाही किया जाता है तो तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनपद स्तर पर सत्यापन के लिए प्लान बनाने हेतु डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन को निर्देशित किया गया। गांव में बनाई जा रही है सोक पीट, कचरा पात्र, प्लास्टिक बैंक, कंपोस्ट पीट, इत्यादि का जियो फोटो के साथ डिजिटल डायरी बनाई जाय। अक्षांतर और देशांतर की सूचना लेते हुए सभी का सत्यापन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया। ग्राम समाधान दिवस एवं सत्यापन के समय ग्राम प्रधान जुगैल, सचिव, सहायक विकास अधिकारी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्र, डीपीसी अनिल केशरी,जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App