सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

(सांकेतिक फोटो)

कोन, सोनभद्र (आनंद जायसवाल)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ के टोला चिलबिलिया में रविवार को पेड़ से लटकता महिला का शव देखा गया जिसकी पहचान 25 वर्षीय सगुड्डी पत्नी पप्पू राम निवासी रामगढ़ के टोला चिलबिलिया के रूप में की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की पेड़ से लटकता महिला का शव मिलने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंचते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया साथ ही आवश्यक करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।वही प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना की जांच में पता चला है की शनिवार को पति पत्नी में आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी मृतिका सगुड्डी घर से बाहर चली गई जिसके बाद पति पप्पू राम ने आस पास सहित रिश्तेदारों के यहा पता किया लेकिन कुछ भी जानकारी नही मिल सकी उसी बीच रविवार को सगुड्डी का पेड़ से लटकता शव मिला है आगे मामले की जांच की जा रही है।वही मृतिका के मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे है समाचार लिखे जाने तक उनके द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नही दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App