सोनभद्र

44 रनों से अनपरा को मात दे वाराणसी फाइनल में

8 को अवकाश दिन, 9 को मेजबान दुद्धी बी का मुकाबला होगा प्रकाश पाली एकेडमी रावर्ट्सगंज से

चार विकेट लेने वाले वाराणसी के संजय बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। इंटर स्टेट क्रिकेट की ईनामी प्रतिस्पर्धा में वाराणसी ने अनपरा को हराकर फाइनल चक्र प्रवेश कर लिया।
टाउन क्लब के तत्वावधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 36वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार को खेले गएप्रथम सेमीफाइनल
मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि अनपरा टीम के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में अनपरा की टीम के देर से आने पर आयोजन समिति ने अनुशासनहीनता के आरोप में अनपरा के 2 ओवर की कटौती कर दी। वाराणसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 204 रन बनाये। वाराणसी के मध्यमक्रम बल्लेबाज अरुण ने 7 चौका 2 छक्का लगाते हुए 38 गेंद पर सर्वाधिक 60 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज दीपक ने छह चौका व एक छक्का की मदद से 23 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में आशुतोष ने 3-3 छक्का चौका लगाते 35 व संदीप ने चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। अनपरा के गेंदबाजों में सुनील, विशाल, अंकित व कैप्टन विश्वजीत को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी अनपरा की टीम 17 ओवर में 160 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। अनपरा के बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज शिवानंद ने 4 चौकों व दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वन डाउन बल्लेबाज अंकित 3 चौका व दो छक्का की मदद से 32, सुनील 4 चौका एक छक्का 23 व कप्तान विश्वजीत ने 2 छक्का की मदद से 18 रन बनाए। वाराणसी के गेंदबाजों में संजय ने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में मात्र 15 रन खर्च कर चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा शाहिद ने 3 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट, विकल्प ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट व अरुण को एक विकेट हासिल हुआ। इस प्रकार वाराणसी 44 रनों से अनपरा को परास्त कर फाइनल खेलने की हकदार हो गई। मैच में शानदार गेंदबाजी बदौलत अपने टीम को फाइनल का सफर तय कराने वाले वाराणसी के संजय को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मनोज मिश्रा के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल, कमेंट्री अंसार अहमद अंसारी तथा स्कोरिंग निशांत मोहन ने किया। कल विश्राम का दिन है अगला मैच 9 जनवरी को मेजबान दुद्धी बी और प्रकाश पाली एकेडमी के बीच प्रातः 10:00 बजे से खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App