सोनभद्र

अनियंत्रित पिकअप पलटने से सवार हुए गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। हाथीनाला थाना क्षेत्र के बीच जंगल में शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित पिकअप पलट जाने से तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी के समीप बीच जंगल मे एक मोड़ पर गोपीगंज से सिंगरौली जा रही पिकअप अपने रास्ते से भटककर दुद्धी की ओर निकल लिये। पिकअप सवार जैसे ही हथवानी के जंगल के एक मोड़ पर पहुँचे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पीकअप पलटने से अनीश 37 पुत्र कल्लू, गुलाम हुसैन 20 पुत्र इस्तिकार अहमद, नावेद अंसारी 17 पुत्र शाह मुहम्मद निवासी भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से दुद्धी जा रहे कार सवार ने सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए हाथीनाला पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल पहुँचकर अन्य पिकअप सवार लोगों को सुरक्षित हाथीनाला लेकर गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App