सोनभद्र

तहसील दिवस में 23 मामले आये, 3 निस्तारित

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सोनभद्र सहदेव मिश्र ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने मातहत पुलिस अधिकारियों को संबंधित मामलों में पीड़ित से मित्रवत व्यवहार करते हुए उसे पूरा न्याय दिलाने की हिदायत दी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 23 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। इस मौके पर तहसीलदार, एबीएसए, बीडीओ,एसडीओ विद्युत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App