सोनभद्र

दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बे मे रमजान उल मुबारक मुकद्दस माह के आखिरी शुक्रवार की नमाज जमात उल विदा (अलविदा) के रूप में शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमा की खास नमाज नगर के जामा मस्जिद के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में पढ़ी गई। कस्बे के जामा मस्जिद में 12.30 पर अजान दिया गया और एक बजे हाफिज महमुद साहब की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज तौहीद साहब की इमामत मे मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। ईद-उल-फितर पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने का एलान किया गया। अलविदा नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा में सीओ राजेश राय,कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सहित अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर चक्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App