सोनभद्र

राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा

डंप किये गये बालू को तहसीलदार ने किया सीज प्रधान को सौंपा

बभनी/सोनभद्र (अजीत पांडेय)

बभनी। शुक्रवार को तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बभनी क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी किया। छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया वहीं बभनी चौना रोड पर डंप बालू को सीज करते हुए ग्राम प्रधान को अभिरक्षा में दिया।
क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की टीम अवैध बालू की ढुलान करने वाले ट्रैक्टरों का धरपकड़ करना शुरू कर दिया। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि झोझवा पहाड़ी के समीप बालू लोडकर बभनी की तरफ आ रहा था कि राजस्व की टीम ने पकड़ लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि चौना बभनी सड़क पर अवैध रूप से डंप किये गये बालू को भी सीज कर ग्राम प्रधान को अभिरक्षा में दे दिया गया।इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार दुद्धी ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए खनन विभाग को भी पत्र दे दिया गया है।श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा।अगर कोई भी अवैध रूप से पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App