सोनभद्र

महामंत्री, उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशियों ने लिये पर्चे

19 जनवरी को मतदान व उसी दिन होगी मतगणना –

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2022-23 के लिए शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन चार प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। 19 जनवरी को मतदान व उसी दिन मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही एल्डर कमेटी अध्यक्ष की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट ने बताया कि पहले दिन कुल चार प्रत्याशियों ने पर्चा लिया, जिसमें महामंत्री पद हेतु विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए मनोज कुमार जायसवाल एडवोकेट एवं लवकुश कुमार केसरी एडवोकेट ने नामांकन पत्र लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 9 जनवरी व 10 जनवरी को भी की जाएगी। नामांकन प्रपत्र 9 जनवरी से 10 जनवरी तक जमा किए जाएंगे। नामांकन सूची का प्रकाशन नामांकन पत्रों पर आपत्ति नामांकन पत्रों की जांच एवं निस्तारण 11 जनवरी एवम् नामांकन पत्रों के बाद वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद 13 जनवरी को मतदाता सूची का वितरण होगा तथा 19 जनवरी को मतदान और उसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा। तत्पश्चात एल्डर कमेटी के सामने नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App