सोनभद्र

16.50 लाख की लागत से बनी नाली पहली ही बारिश में ध्वस्त, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई।

सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता) ।राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सलखन के शिवल्ला टोला में पंचम राज्य वित्त/15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत लगभग ₹16.50 लाख की लागत से निर्मित नाली पहली ही बारिश में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। नाली टूटने से जल निकासी प्रभावित हो गई है, जिससे आसपास के घरों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में ही यह ध्वस्त हो गई। यदि समय रहते इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान पूरे मोहल्ले में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों, ठेकेदार एवं संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा नाली का मानक के अनुरूप पुनः निर्माण कराया जाए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों में नवमी मास्टर, मोनू गुप्ता, विजय कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नाली निर्माण की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App