सोनभद्र

अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण उपरांत मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण प्रधान सुरक्षा अधिकारी राजेश राठौर व सीएसआर हेड मनोज चौबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सीएसआर हेड श्री चौबे ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र में तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षण के उपरान्त पांच युवाओं को हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। और आगे भी इस तरह से प्रशिक्षण देकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा,अर्पित दुबे, प्रशिक्षिक योगेन्द्र शर्मा, नीलम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App