सोनभद्र

अल्ट्राटेक सीमेंट लि.द्वारा बैगा बस्ती में लगाए गए सोलर संचालित पेयजल प्रणाली का राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)अल्ट्राटेक सीमेंट लि.इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख डा. शशिकांत के मार्गदर्शन में सीमेंट वर्क्स द्वारा सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी बैगा बस्ती में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए सोलर संचालित पेय जल प्रणाली का मंगलवार को सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व अल्ट्राटेक एडमिन प्रमुख पीयूष शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया जा रहा जनकल्याणकारी कार्य की सराहनीय है।समाज के साथ मिलकर विकास कार्य करना समय की आवश्यकता है। पूर्व में भी कंपनी द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं बैगा बस्ती में स्थापित सोलर संचालित पेयजल प्रणाली से ग्रामीणों को वर्षभर स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। एडमिन प्रमुख शुक्ला ने कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में भी लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रहेंगे।सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी विभिन्न क्षेत्रों में सोलर ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम, चेक डैम, हैंडपंप तथा अन्य सामुदायिक विकास कार्य कराए गए हैं, जिनसे हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App