सोनभद्र

ब्रह्मलीन पूर्व प्रधान पुजारी के अवतरण दिवस पर माँ शारदा परिवार ओबरा ने जरूरतमंदों में किया राशन वितरण

सनातन संस्कृति में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के सिद्धांत ही सर्वोपरि के तहत 111 राशन किट वितरित

ओबरा(राकेश अग्रहरि/नीरज)-स्थानीय शारदा मन्दिर से गुरुवार को मध्यप्रदेश स्थित मैहर शक्तिपीठ धाम के पूर्व प्रधान पुजारी परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 देवी प्रसाद पांडेय जी महाराज का पावन जन्मोत्सव के अवसर पर माँ शारदा परिवार सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा चोपन ब्लाक के जुगैल क्षेत्र के करजी टोला में सुदूर जनजातीय और जरूरतमंद परिवारों को सीधे वृहद राशन सामग्री किट जिसमें आटा, दाल, आलू, तेल, नमक आदि खाद्य सामग्री वितरित किया गया। मैहर धाम के वर्तमान प्रधान पुजारी श्री पवन पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मंदिर समिति ने इस अवसर पर एक अत्यंत दूरगामी निर्णय लिया। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि राशन पैकेट किट स्थानीय व्यवस्था के स्थान पर सुदूर जनजातीय और जरूरतमंद परिवारों को सीधे वृहद राशन सामग्री किट वितरित की जाए।

इस पुनीत सेवा अनुष्ठान की शुरुआत सुबह माँ शारदा शक्ति मंदिर हंस वाहिनी नगर बिल्ली में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना के साथ हुई। इसके उपरांत सेवादार सदस्यों का समूह राहत सामग्री लेकर सुदूर जनजातीय और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र करजी ग्राम पंचायत पहुँचा। वहाँ पर भारी संख्या में एकत्रित ग्रामीण और जनजातीय समाज के परिवारों के बीच अत्यंत सुव्यवस्थित और सम्मानजनक ढंग से राशन सामग्री किट का वितरण किया गया। करजी क्षेत्र में वितरण के साथ-साथ वापसी के मार्ग में भी जहाँ जरूरतमंद दिखे, उन्हें राहत सामग्री पहुँचाई गई।साथ ही बिल्ली मारकुंडी क्रेशर क्षेत्र में स्थित सुदूर गरीब बस्ती में भी पहुँच अत्यंत अभावों में जीवन यापन कर रहे परिवारों के बीच भी व्यापक स्तर पर राशन सामग्री पहुँचाई गई। साथ ही बस्तियों में छोटे बच्चों के बीच भी बिस्कुट चिप्स,नमकीन आदि सामग्री का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

इस पूरे सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए माँ शारदा परिवार ओबरा के पदाधिकारी और प्रबुद्धजन सुबह से ही पूरी निष्ठा के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, सूर्य नारायण अग्रहरि, तारकेश्वर केशरी, जेपी केशरी,लवकुश अग्रहरि, कुशय अग्रहरि,प्रदीप अग्रहरि,लक्ष्मी नारायण अग्रहरि,मनोज दूबे, विनीत पांडेय,उमाशंकर अग्रहरि, विजय वैश्य, राकेश अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, अजय अग्रहरि,अरविंद अग्रहरि आदि सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने पूरी तत्परता के साथ इस वितरण व्यवस्था को संचालित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App