सोनभद्र

कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

डाला /सोनभद्र (जगदीश तिवारी राकेश अग्रहरी) चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एसयूवी कार बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को पीआरवी पुलिस द्वारा चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रात्रि एक बजे थाना क्षेत्र के गुरमुरा मिलन ढाबा से करीब सौ मीटर आगे डाला बाजार की तरफ मुख्यमार्ग शक्तिनगर से वाराणसी पर कार महिन्द्रा एसयूवी व विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर मे बाइक सवार जीत नारायण पुत्र लाल मन निवासी सेमरी मिर्जापुर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने सूचना चोपन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पीआरवी पुलिस घायल युवक को इलाज हेतू चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जीत नारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चोपन थाना के दरोगा विनोद यादव ने बताया कि घायल जीत नारायण को अस्पताल भेजकर घटना मे शामिल दोनो वाहनो को कब्जे मे लेकर कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App