सोनभद्र

रनटोला के पास बीच सड़क फंसा ट्रेलर, चार घंटे जाम से थमी आवाजाही


म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच आड़ा-तिरछा फंस गया। इसके चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और करीब चार घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण यात्रियों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बीजपुर से रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रेलर सुबह करीब सात बजे रनटोला के पास चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क के बीच में फंस गया। सड़क संकरी होने के कारण कोई भी वाहन आगे-पीछे नहीं निकल सका, जिससे देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में फंसने से म्योरपुर और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों मजदूर समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू कराया। करीब 11 बजे क्रेन की सहायता से ट्रेलर को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
घटना के बाद ग्रामीणों ने रनटोला क्षेत्र में सड़क की पुलिया को ऊंचा करने तथा सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई। ग्रामीण अरविंद, आनंददेव, प्रशांत दुबे, मुकेश, शाह मोहम्मद, राजकुमार, बबई सहित अन्य लोगों का कहना है कि संकरी सड़क और पुलिया के कारण इस स्थान पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर स्थायी समाधान कराने की मांग की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App