सोनभद्र

स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी /राकेश अग्रहरी)

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत कोटा खास में बीएचयू स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तथा कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के दौरानआनन्द पटेल दयालु ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि सोनभद्र के गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के जीवन और अधिकार की लड़ाई है।जब तक सोनभद्र के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति को न्याय नहीं दिला देते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।मरीज की स्थिति गंभीर हो जाए तो लगभग 160 किलोमीटर दूर वाराणसी जाना पड़ता है, जहां घंटों लाइन में लगने के बाद भी समय पर इलाज और बेड मिलना सुनिश्चित नहीं होता। कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अपने परिजनों को खो देते हैं। संस्था के ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश को भारी राजस्व देने वाला जिला होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। जिले में दो अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र हैं और यहां का बड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर है। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह पटेल, विकास कुमार गौड़, डॉ. प्रभाकर सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा,उमाशंकर शर्मा, अयोध्या प्रसाद, अमरेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App