सोनभद्र

लखनऊ से सोनभद्र तक का सफर ज्वाइन करते ही एआरटीओ प्रवर्तन ने डीएम चर्चित गौड़ से किया शिष्टाचार मुलाकात

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सुश्री सुधा को सोनभद्र प्रथम दल में एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रवर्तन कार्यों और सड़क सुरक्षा अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुश्री सुधा इससे पूर्व राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर लखनऊ में कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सोनभद्र में कार्यभार ग्रहण किया। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार नई तैनाती की गई है। सुश्री सुधा के आगमन से प्रवर्तन कार्यों को मजबूती मिलेगी तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में विभाग और बेहतर तरीके से कार्य करेगा। जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App