सोनभद्र

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, चार बाइक क्षतिग्रस्त, कई लोग बाल-बाल बचे

आश्रम मोड़ पर बड़ा हादसा टला, चाय-नाश्ता कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसी। हादसे में दुकानों के बाहर खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि चाय-नाश्ता कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक समेत अन्य लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वाराणसी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक कार आश्रम मोड़ के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारते हुए अजय और जवाहिर की दुकानों में जा घुसी। इसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दुकानों पर ग्राम प्रधान के पति सीताराम, किरवानी निवासी नजीब हुसैन तथा फेरी का कार्य करने वाले सचिन और टीनू सहित कई लोग चाय-नाश्ता कर रहे थे। कार अचानक दुकानों की ओर बढ़ी तो लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यदि कुछ पल की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पीड़ित दुकानदार जवाहिर और अजय ने बताया कि कार की टक्कर से उनकी दुकानों को नुकसान पहुंचा है और बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक समेत अन्य लोगों को थाने ले गई। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत चल रही थी।
थाना प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, जबकि चार मोटरसाइकिलें और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App