सोनभद्र

अधिवक्ताओ एवं तहसील कर्मियो ने एसडीएम को दी भावभीनी विदाई

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) तहसील सभागार में मंगलवार को गैर जनपद में स्थानांतरित हुए एसडीएम निखिल यादव को भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में एसडीएम श्री यादव एसडीएम के करीब दो वर्षों के कार्यकाल में अधीनस्थ रहे सह कर्मियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा कर,उनके कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह को संबोधित करते हुए तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने कहा कि एसडीएम साहब ने तहसील के पूरे कर्मियों को एक साथ टीम भावना से लेकर, शासन के बड़े से बड़े कार्यों एवं चुनौतियों को आसानी से पूरा किया है। इससे हम सबने बहुत कुछ सीखा है। कठिन परिस्थितियों में कभी भी जिम्मेदारियों से भाग कर,हम अपने लक्ष्य को नही प्राप्त कर सकते। वहीं जुबेर आलम,विष्णु अग्रहरि,राजनाथ,वृजविहारी, विनय गुप्ता समेत कई वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम श्री यादव का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। आमजन की समस्याओं के प्रति हमेशा सजग रहे और न्याय दिलाने का काम किया। इसके साथ ही तहसील भवन के कायाकल्प में भी अनुकरणीय योगदान रहा है। इस बीच दुद्धी व सिविल बार के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष द्वय रामलोचन तिवारी,कुलभूषण पांडेय,पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह,प्रेमचंद यादव,जितेन्द्र श्रीवास्तव,वीरेंद्र कुमार, दिलीप पांडेय ने भी माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। लोगों के स्नेह से भावुक होकर एसडीएम श्री यादव ने सबका आभार जताया और कहा कि हमारे कार्यकाल में सभी लोगों ने प्रशासनिक कार्यों में तन्मयता से सहयोग किया है।आगे भी करते रहेंगे,ऐसा मेरा विश्वास है। इसके पूर्व श्री यादव का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया। संचालन लेखपाल अरुण कनौजिया ने किया। इस मौके पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट शिवानी सिंह यादव,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार व भूपेंद्र सिंह,राकेश नवीन,अभिषेक सिंह,मुन्नी लाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App