सोनभद्र

रोजगार मेला मे 244 अभ्यर्थियो का चयन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि भाजपा सरकार में नवयुवकों को समय से रोजगार मिल रहा है। सभी छात्रों को मेहनत लगन के साथ काम करना चाहिए। लगातार किसी भी कम्पनी में काम करने से अनुभव व वेतन में वृद्धि होती है। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह बबलू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने रोजगार की भरमार योजनाओं को लाया है। जिससे हर छात्र को रोजगार मिल सके। इस रोजगार मेला में हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि0 रेनुकूट, एमआरएफ, सुब्रोस लि0, कैशपर माइक्रोक्रेडिट, लक्ष्मी मिल्स एवं ए0के0 इन्टरप्राइजेज सहित कुल 09 कम्पनियों प्रतिभाग किये। जिसमें कुल 687 अभ्यर्थी प्रतिभाग किये तथा प्रथम दृष्टया 244 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि कमलेश मोहन चेयरमेन दुद्धी एवं विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह बबलू जिला मंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, अकांक्षा जिला प्रबंधक डी0डी0यू0जीे0के0वाई सोनभद्र एवं गोपाल दास प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 नकटू-बीजपुर एवं संस्थान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App