सोनभद्र

कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने सोमवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं पत्थरगढ़ी उखाड़ने के मामले में नामजद एक अभियुक्त को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 2724/22, धारा 5/26 एवं 41/42 वन अधिनियम से संबंधित वारंटी शिवनाथ पुत्र लक्ष्मण राम, रामलखन पुत्र हलकन राम, बधुई राम पुत्र महंगू राम तथा कैलाश राम पुत्र मंगरू राम, सभी निवासी ग्राम बागेसोती थाना कोन को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त थाना कोन पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 में पत्थरगढ़ी उखाड़ने के प्रकरण से संबंधित नामजद अभियुक्त बंकटेश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय रघुवीर यादव निवासी ग्राम खरौंधी टोला डेमोखाड़ी थाना कोन को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, उपनिरीक्षक हंसा नाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान तथा कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App