सोनभद्र

पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान

अनपरा/सोनभद्र पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर कारवाई किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का खोया हुआ ट्राली बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस कर सराहनीय कार्य किया।

मोनिका पटेल निवासी खड़िया बाजार द्वारा अनपरा थाना पर सूचना दिया गया कि वह रेणुकूट से रोडवेज बस द्वारा अपने घर खड़िया बाजार आई थी। घर पहुंचने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका ट्राली बैग, जिसमें आवश्यक सामान एवं कुछ नकदी रखी हुई थी, कहीं गुम हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बैग नहीं मिलने पर उन्होंने थाना अनपरा पुलिस से सहायता की गुहार लगाई।

सूचना प्राप्त होते ही अनपरा एसएचओ पूण्य प्रसून के निर्देशन मे कांस्टेबल शशि भूषण,सीसीटीवी आपरेटर राहुल गुप्ता ने कारवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। थाना के सीसीटीवी आपरेटर द्वारा काशी मोड़ ,औड़ी मोड़ पर स्थापित सर्विलांस कैमरों की गहन मानिटरिंग कर संबंधित रोडवेज बस की सटीक पहचान किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर सूचना संकलित कर त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप महिला का ट्राली बैग सकुशल बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस प्राप्त कर मोनिका पटेल ने अनपरा पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App