सोनभद्र

ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार

कुल 31000 नगद बरामद(चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त धनराशि)

ओबरा-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2026, धारा 305 एवं 331(4) (BNS) से सम्बन्धित 3 अभियुक्त जिनमे बेचू उर्फ विधायक मल्लाह पुत्र स्व. जंगबहादुर, निवासी सेक्टर-10 नई बस्ती,कोमल पुत्र जुल्मी स्वीपर, निवासी सेक्टर-10 नई बस्ती व सामू उर्फ बाहुबली पुत्र देवराज धांगर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी सेक्टर-10 नई बस्ती, थाना ओबरा मूल निवासी ग्राम जंगीपुर, थाना नगर उंटारी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) को पुरानी पुलिस लाइन नई बस्ती, ओबरा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।बताते चले कि वादी राजेश कुमार तिवारी पुत्र स्व. सरयु तिवारी, निवासी मकान संख्या 17/196, तिवारी भवन, चोपन रोड, ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण, नगदी एवं अन्य सामान चोरी किए जाने के संबंध में थाना ओबरा पर प्रार्थना-पत्र दिया गया। प्रार्थना-पत्र की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया चोरी की घटना सही पाई गई। जांच आख्या के आधार पर दिनांक 13.07.2026 को समय 01:05 बजे थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 156/2026, धारा 305 एवं 331(4) BNS बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।मामले में
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 08.07.2026 को दोपहर लगभग 01:30 से 02:00 बजे के मध्य तीनों ने मिलकर चोपन रोड स्थित वादी के बंद पड़े मकान में रेलवे लाइन की ओर से प्रवेश कर चोरी की थी। चोरी के दौरान मकान से नगद धनराशि एवं सोने के आभूषण चोरी किए गए। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के बाद सोने की चेन, कान की बाली एवं नाक की कील सामू उर्फ बाहुबली अपने साथ ले गया था, जिसे उसने एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया। बरामद धनराशि उसी चोरी के माल के विक्रय से प्राप्त हिस्सा है। अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने तथा बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार,हे0का0 संतोष पटेल,हे0का0 अनिल गुप्ता,रि0आ0 कुलदीप थाना ओबरा शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App