सोनभद्र

आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के बावजूद म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलहत्थी के बड़वान, रजनी, थाड़पत्थर समेत कई टोले के लगभग 500 ग्रामीण आज भी स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। सड़क और पेयजल सुविधाओं के अभाव मे ग्रामीण ओबरा जलाशय के किनारे स्थित चूआड़ का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में अब तक हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है। वहीं सड़क न होने के कारण पंचायत का पानी टैंकर भी इन टोलों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में आदिवासी परिवार अपनी प्यास बुझाने के लिए ऊंची चढ़ाई पार कर जलाशय किनारे जमा पानी पर निर्भर हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संपत खरवार सहित रघुबीर, राम खेलावन, बृजमोहन, राम प्रसाद, रमेश खरवार, रुक्मिणी और जीरमनिया ने बताया कि गांव में लगे एक-दो हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। मजबूरी में ग्रामीण दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं, जिससे लोग अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व गांव में नौ बच्चों की मौत हुई थी, जबकि सात वर्ष पहले अज्ञात बीमारी के कारण 32 लोगों की जान चली गई थी। उस समय भी दूषित पानी को बीमारी और मौतों का प्रमुख कारण माना गया था। इसके बावजूद आज तक शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेयजल संकट दूर करने तथा खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सड़क के अभाव में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App