सोनभद्र

श्रावण मेला व चेहल्लुम को लेकर कोन थाने मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कोन/सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल) आगामी श्रावण मेला एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोन थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, कानून व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि अपने-अपने गांवों में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कांवड़ मार्गों, मंदिरों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा एवं जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप श्रावण माह के दौरान धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र में पूर्व वर्षों की भांति मांस एवं मछली की दुकानें बंद रहेंगी। संबंधित दुकानदारों से निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे।
बैठक में ग्राम प्रधान कूड़वा सुजीत यादव, ग्राम प्रधान करईल शोभनाथ, ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज, ग्राम प्रधान देवाटन वसीउल हसन सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App