सोनभद्र

डाला कोन कचनरवा 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य,बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल) विद्युत उपकेंद्र कोन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए बुधवार, 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी कोन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय प्रकाश गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस दौरान 33 केवी एवं संबंधित लाइनों पर मरम्मत, उपकरणों की जांच तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
अवर अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा बिजली कटौती के दौरान विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह मेंटेनेंस कार्य आने वाले दिनों में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाले फाल्ट और तकनीकी समस्याओं से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App