सोनभद्र

पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति के पैसे कराए वापस,साइबर टीम ने 4,450 रुपये मूल खाते में लौटाए

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई 4,450 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ग्राम झीलों निवासी कमलेश पुत्र कृष्ण माधव के साथ अज्ञात व्यक्ति ने 4,450 रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान और क्षेत्राधिकारी दुध्दी के दिशानिर्देशन में बीजपुर थाना की साइबर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल का अवलोकन कर जांच शुरू की, आरोपी का पता लगाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद, संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप, ठगी गई 4,450 रुपये की धनराशि कमलेश के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई। पीड़ित ने पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना की।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण और महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जनता से अपील की है कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App