सोनभद्र

अनपरा मे पहली बार गूंजेगी सनातन चेतना की आवाज सनातन और भारतवर्ष विषय पर प्रख्यात वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ करेंगे उद्बोधन

अनपरा/सोनभद्र ऊर्जांचल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को अनपरा तापीय परियोजना स्थित आडिटोरियम में सनातन और भारतवर्ष (कल, आज और कल) विषय पर पहली बार एक भव्य वैचारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सिंगरौली और सोनभद्र क्षेत्र के बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम में पास से देखने सुनने का अवसर मौका मिला है।
ऊर्जांचल जनकल्याण समिति के सहयोगी समाजसेवी आर जी खंडेवाल ने बताया कि भारत की सनातन संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, राष्ट्रीय अस्मिता तथा भविष्य की दिशा पर गंभीर चिंतन और संवाद के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, राष्ट्र की विरासत और सनातन मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ में पहली बार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल
विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेन्द्र गोयल (अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश), के.पी. सिंह (पूर्व आईपीएस एवं अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, काशी प्रांत) तथा के.डी. जैन (मुख्य महाप्रबंधक, खड़िया) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार सिंह (परियोजना प्रमुख, MEIL, अनपरा) करेंगे और ऊर्जांचल जन कल्याण समिति समाजसेवी व कार्यक्रम सफल बनाने में लगे सदस्य किसी तरह से कार्यक्रम में कभी न हो दिन रात एक कर इसकी सफलता पर आपसी तालमेल बैठक कर चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लोगो को सहूलियत के लिए पास कार्ड होडिंग बैनर पोस्टर भी हर जगह भेजी गई है।कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के अंतिम बैठक का भी आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में जिले के आलाधिकारी उप जिलाधिकारी दूधी को भी आमंत्रिति किया गया है।
आर जी खंडेवाल ने नागरिकों, युवाओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस वैचारिक पहली बार इस तरह के महाकुंभ का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक व्याख्यान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और सनातन मूल्यों पर सार्थक मंथन का अवसर होगा।समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App