सोनभद्र

पुरुषोत्तम मास मे युवा समाजसेवी के साथ तीर्थ यात्रियो की बस रामलला का दर्शन करने अयोध्या रवाना

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) पुरुषोत्तम मास के पवित्र अवसर पर शुक्रवार को नगर के युवा समाजसेवी रामनारायण गोंड रामू के नेतृत्व में तीर्थ यात्रियो का जत्था अयोध्या के लिए निःशुल्क निजी बस द्वारा रवाना हो गया।इस दौरान जय श्री राम के नारे से नगर गुंजायमान हो उठा।धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिकमास में तीर्थ यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है इस शुभ अवधि में युवा समाजसेवी रामू ने बस की बुकिंग कर उसका पूरा खर्च स्वयं उठाकर महिला, पुरुष व बच्चों के साथ पचास से अधिक दर्शनार्थियों को भगवान श्री राम का दर्शन कराने अयोध्या रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि बाड़ी व डाला नगर के विभिन्न वार्डों से दर्शनार्थियाें को भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या धाम लेकर जा रहे हैं ।यह विचार मन में दो दिन पूर्व आया था जो प्रभु की कृपा से पुरा हो रहा है हम सभी अयोध्या धाम दर्शन पूजन करने के बाद दो दिनों डाला वापस लौट आएंगे। मनोनीत सभासद मुकेश जैन ने कहा कि धर्म प्रेमी और भगवान राम के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की मुफ्त यात्रा कराने ले जा रहे युवा समाजसेवी की जितनी प्रशंसा कि जाए उतनी कम है अयोध्या धाम की सामुहिक तीर्थयात्रा का जो उनके मन में विचार आया यह निश्चित रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रेरणा है।यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है बल्कि सामाजिक एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।इस दौरान पंडित मनोज शुक्ला,नीरज द्विवेदी, अविनाश पांडेय,आशा शुक्ला,अनीता चौबे, सुनिता, प्रमिला, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App