सोनभद्र

मासूम की मौत से पसरा मातम ननिहाल आए 7 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां अपने ननिहाल आए एक 7 वर्षीय मासूम बालक की नाले में नहाते वक्त डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज 7 वर्ष पुत्र शारदा विश्वकर्मा महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था।शुक्रवार को वह गांव के ही कई अन्य बच्चों के साथ पास में स्थित नाले में नहाने के लिए गया था।बताया जा रहा है कि नाले में नहाने के बाद बाकी सभी बच्चे तो सुरक्षित अपने-अपने घर वापस लौट आए लेकिन सूरज वहीं रुक कर नहाता रहा।

जब काफी देर बीत जाने के बाद भी मासूम सूरज घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजनो ने उसके साथ गए दूसरे बच्चों से पूछताछ शुरू की।बच्चों ने बताया कि वे लोग तो आ गए थे लेकिन सूरज वहीं नाले में नहा रहा था।
बच्चों की बात सुनकर अनहोनी की शंका से घबराए मासूम के नाना तुरंत उसे खोजने के लिए नाले की तरफ दौड़े।नाले के किनारे सूरज का सुराग न मिलने पर घबराए नाना ने बिना वक्त गंवाए गहरे पानी में छलांग लगा दी और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद नाना को पानी के भीतर से सूरज का बेजान शरीर बरामद हुआ।
जैसे ही मासूम का शव घर लाया गया मां और ननिहाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जूट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App