सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थित में युवती का पेड़ से लटकता शव मिला

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार के तड़के ही युवती का महुआ के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा टोला गांव के सेवढी टोला निवासी फूलमती पुत्री सोनशाय उम्र 19 वर्ष शुक्रवार के तड़के ही महुआ के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लड़के महुआ बिनने गए थे और पेड़ से लटकता शव देख शोरगुल किए शोरगुल की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे दहाड़ मारकर चीखने चिल्लाने लगे मौके पर ग्रामीण और ग्राम प्रधान पहुंचे ।प्रधान ने घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी।बताते चले कि मृतका का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिला था इस बाबत परिजनों ने बताया कि जम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी किस कारण फांसी लगाई इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का खुलासा होगा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी ।मौके पर मोबाइल फोन और टूटा हुआ सिम मिला शंका है कि प्रेम प्रसंग में तो आत्म हत्या नहीं की है इसकी विस्तृत जांच की जाएगी ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App