सोनभद्र
संदिग्ध परिस्थितियों में 16 बर्षिय नाबालिक बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मारकुंडी,सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता)
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार की सुबह तकरीबन 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सविता भारती (16वर्ष)पुत्री राम अवध भारती घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना को पहुंची पुलिस ने मृतक बालिका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए गहनता से जांच पड़ताल कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक बालिका ने किन परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाया समाचार लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो सका था वही पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।



