सोनभद्र

ट्रक की टक्कर में घायल मासूम ने तोड़ा दम मां की हालत गंभीर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल नौ वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुसौली राबर्ट्सगंज निवासी वंदना त्रिपाठी (29) पत्नी अवधेश त्रिपाठी अपनी पुत्री समीक्षा (9) के साथ बीते 8 जून को स्कूटी से कही जा रही थी। इसी दौरान उरमौरा स्थित पंजाब मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे मे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगो की सहायता से दोनों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद समीक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था। बाद में वंदना त्रिपाठी को भी वाराणसी भेजा गया।परिजनो के अनुसार वाराणसी मे इलाज के दौरान समीक्षा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वही वंदना त्रिपाठी का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। राबर्ट्सगंज कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को उसी समय कब्जे मे ले लिया गया है। मामले की जाच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कारवाई की जा रही है। मासूम की मौत से परिवार मे शोक की लहर है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App