सोनभद्र

आगामी मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मोहर्रम पर्व को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी से अपील की कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

शासन के निर्देशानुसार, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी ताजियादार अखाड़े में खेल प्रदर्शन के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं करेगा और न ही डीजे का इस्तेमाल किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

थानाध्यक्ष ने ताजिया के रूट में किसी भी अस्थाई बिजली के तार या अन्य समस्या के बारे में जानकारी मांगी ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने ताजिया ले जाने वाले रास्ते की ऊंचाई का भी ध्यान रखने को कहा ताकि कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि बीजपुर, राजों, खम्हारिया, जरहा और लीलादेवा ग्राम सभाओं में कुल सत्रह ताजिया निकाले जाएंगे। इस अवसर पर उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय, शिव आधार, राम जतन, राम भजन पाल, हाजी खलील, सलीम खान, मुख्तार, नसीम अख्तर, गयासुद्दीन, मीर हसन, इदरीश शेख, हाफिज खान, पायंबर शेख और शकील शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधिवक्ता संघर्ष समिति ने एसडीएम से की मुलाकात:राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व तहसील परिषद के समस्याओ... प्रकृति, पर्यावरण और समाज के प्रति संवेदनशील पर रखे ध्यान-शुभा प्रेम सर्कल रेट बढ़ने पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोर की मालगाड़ी से कटने से मौत राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव चाची कला में पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतु... सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष
Download App