सोनभद्र

पुलिया के नीचे दुर्गंध युक्त मिला मंदबुद्धि युवक का शव

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला चौकी क्षेत्र स्थित गोरादह पुलिया के नीचे दुर्गंध से भरा एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। डाला पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कारवाई मे जुट गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे भारी दुर्गंध उठ रही थी तो चरवाहे पुल के नीचे जाकर देखा तो एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है चरवाहो ने आकर बाडी गांव के लोगो को घटनाक्रम बताया पुलिया के नीचे शव होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया तो शव की पहचान रवि धरकार पुत्र राम गरीब निवासी डाला बारी वैष्णो मंदिर के पीछे की हुई। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया रवि अपने घर का बडा लड़का जो पहले से ही मंद बुद्धि का है दो दिन पूर्व से घर से गायब था घर वाले रवि की तलाश कर रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App