सोनभद्र

दो बच्चो के पिता ने गृहकलह से परेशान होकर फांसी लगाकर दी जान बहन की शादी की खुशिया मातम मे बदली

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भठवां टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार रात बिजय पुत्र तेजबली पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लोगो ने बताया की वह मानसिक तनावमे रहता था । इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, जबकि 21 जून को होने वाली उसकी बहन की शादी की तैयारियां भी रुक गई हैं।जानकारी के अनुसार, विजय गुरुवार रात अपने कमरे में गए। काफी देर तक उनके बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो विजय का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।
परिजनों ने तत्काल चोपन पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।परिजनों के मुताबिक, विजय दो बच्चों के पिता थे और पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव में थे। बताया गया है कि उनकी पत्नी मायके में रह रही थी। परिवार में उनकी बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को होनी थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।चोपन पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App