सोनभद्र

शौच के लिए निकली महिला तीन दिनों से लापता, तलाश जारी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव की एक महिला तीन दिनों से लापता है। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
जानकारी के अनुसार काचन निवासी इंद्रकुंवर (40) पत्नी रामकरन सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने आसपास के जंगलों, नदी-नालों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
थक-हारकर परिजनों ने म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि महिला के तीन बच्चे हैं और उनका मायका व ससुराल दोनों काचन गांव में ही हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App